फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनडीआरएफ टीम ने छात्रों व स्टाफ को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। 7वीं एनडीआरएफ टीम की ओर से उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने सब डिविजन हसनपुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुशक के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ टीम की ओर से मंगलवार 22 जुलाई को पलवल जिला सचिवालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ टीम का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार 26 जुलाई तक जारी रहेगा। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को आपदा के समय बचाव का ज्ञान होना चाहिए। इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम की ओर से निरीक्षक शिव कुमार सिंह, सहायक उप-निरीक्षक मोतीलाल और कपिल कुमार, विद्यालय प्राचार्य डॉ. जय सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें