फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बीच तैनात रही ट्रैफिक पुलिस

Sat, 08 Jul 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच तैनात रही ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन

पानी में बंद गाड़ियों को धक्का देकर निकाला
फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह से हो रही बरसात के बीच ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पानी के बीच फंस गए वाहनों को धक्का देकर बाहर निकालते देख लोगों ने पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस के पानी के बीच खड़े होकर ड्यूटी करने के फोटो भी शेयर किए।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बरसात के कारण रोड ब्लॉक हो गए। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने यातायात को व्यवस्थित करने में अपना हर संभव योगदान दिया। बारिश में बंद हो गए ऑटो को मौके पर तैनात जोनल अधिकारी एएसआई रतन सिंह ने टीम के साथ पानी से बाहर निकाला। इसी तरह ओल्ड अंडर पास में पानी भर जाने के कारण कोई वाहन डूब ना जाए इसलिए पुलिस के जवानों ने वहां जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। छतरी लेकर ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात को चलाते नजर आए। एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार का कहना है कि कई स्थानों पर उफनते नालों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को सड़क पर उपस्थित गड्ढे दिखाई नही देते हैं और वे नियंत्रण खोकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें