फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यातायात सहायक उप-निरीक्षक के साथ कार सवारों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद यातायात व्यवस्था संभालते समय चार कार सवारों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीपीटीपी चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक सहायक उप-निरीक्षक के साथ कार सवार चार लोगों ने मारपीट की। इस दौरान उन्हें कार से टक्कर मारी और वर्दी भी फाड़ दी। उसके बाद सिर पकड़कर कार के शीशे पर पटक दिया। यही नहीं युवकों ने बीच चौराहे पर गोली मारने की धमकी भी दी। बीपीटीपी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीपीटीपी थाने में सहायक उप-निरीक्षक दिलबाग ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम बाइपास रोड स्थित चौराहे पर तैनात थे। बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली खत्म होने के बाद चौक पर जाम लगने के बाद वह होमगार्ड अजय के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति लापरवाही से कार लेकर आगे आने लगा। उसे रुकने के लिए कहा तो कार से टक्कर मारकर उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। यही नहीं कार से उतरे चार युवकों ने लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने वर्दी फाड़ते हुए सिर कार के शीशे पर पटक दिया। उनके गले से सोने की चेन भी झपट ली। इस दौरान आरोपियों ने धमकी देकर दिलबाग से कहा कि वह वकील हैं। अदालत में निपट लेंगे और उन्हें नौकरी भी नहीं करने देंगे। कार सवारों ने बीच चौराहे पर गोली मारने की धमकी भी दी। दूसरी ओर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड ने मारपीट होते देखकर आया। अन्य वाहनों के चालक भी वहां पहुंच गए और आरोपियों के चंगुल से दिलबाग को बचाया। दिलबाग ने डायल-112 पर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों में से दो को दबोच लिया। दो आरोपी कार छोड़ कर फरार हो गए। बीपीटीपी थाना की पुलिस ने मामला दर्जकर दो आरोपी बृजेश और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें