फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पर्यटक जमकर खरीद रहे खादी के कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मेले में स्टॉल नंबर-212 और स्टॉल नंबर-1050 पर खादी उत्पादों की बिक्री की जा रही है। बोर्ड की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खादी उत्पादों पर भारी छूट दी जा रही है। स्टॉल पर वस्त्र, हर्बल मेहंदी और ब्यूटी उत्पादक व अन्य वस्तुएं बेहतर गुणवत्ता की हैं। मेले में पहुंचे दर्शक खादी वस्तुओं की खूब खरीदारी कर रहे हैं। हरियाणा खादी बोर्ड के अधीक्षक डॉ. हरि प्रकाश ने बताया है कि सूरजकुंड मेले में खादी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा खादी बोर्ड के जिला अधिकारी अनिल दलाल ने बताया है कि खादी वोकल फॉर लोकल सहित आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करती है। आजकल खादी के कुर्ते, जैकेट, ड्रेस, साड़ी, यहां तक कि जूते और बैग भी ट्रेंड में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें