संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं एलपीजी की उपलब्धता पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) फरीदाबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडल क्षेत्र में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी, जमाखोरी या आपूर्ति में अनियमितता उत्पन्न न होने पाए। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2087 जारी किया गया है, जिस पर किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।