फोटो-
लोगों को प्राणायाम योग के बारे में बताया
फरीदाबाद। गांव अटाली के बलिदानी संदीप सिंह खेल परिसर में सोमवार को आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस को लेकर योग शिविर व मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विभिन्न प्रकार के योग कराए गए। इसमें प्राणायाम योग के महत्व को भी बताया गया। पतंजलि तहसील प्रभारी इंद्रजीत व योगाचार्य अजय शास्त्री ने लोगों को प्राणायाम कराया। इंद्रजीत ने कहा कि लोग सुबह पांच बजे उठे और योग करें। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर बच्चों की 400 मीटर दौड़, नौजवानों की 1600 मीटर दौड़ तथा अन्य दौड़ भी कराई जाएगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता प्रतिभागियों को उचित इनाम दिया जाएगा। पतंजलि किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी राजेश भाटी ने कहा कि करो योग, रहो निरोग। योग से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव करें और प्रतिदिन योग करें। संवाद