संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान से ईएसआईसी के 7 प्रोजेक्ट का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। जिनमें फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 500 बिस्तरों के अस्पताल का शिलान्यास किया जागएा। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के सांसद से लेकर विधायक व जिला उपायुक्त आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे।