पलवल (संवाद)। श्रावण मास का चौथा और अंतिम सोमवार आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का पंचामृत और दूध से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। शहर की पंचवटी कॉलोनी स्थित पंचवटी मंदिर, सोहना रोड स्थित टंकेश्वर मंदिर और समिति चौक स्थित जंगेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां की गई हैं।