फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फिर न हो हादसा, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास के दोनों तरफ लगाए जा रहे गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से शुरू की जा सकती है आवाजाही, गेट खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होगीअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बारिश के दौरान ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए नगर निगम की ओर से गेट लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात तक गेट लगाने का सिलसिला चलता रहा। शनिवार तक पूरी तरह से गेट लगा दिए जाएंगे। वहीं, रविवार से अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकेगी। गेटों को खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होगी।
एक सप्ताह पहले हुई बारिश से ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव हो गया था। मौके पर कोई बैरिकेडिंग व चेतावनी स्वरूप बोर्ड या गेट नहीं होने के कारण दो बैंक अधिकारियों की कार समेत पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि पहले अंडरपास को लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया जाए। गेट के साथ रिफ्लेक्टर और लाइटें लगाई जाएं, उसके बाद ही यहां से आवागमन शुरू किया जाए। जिसके बाद जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसकी जांच अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा को सौंपी गई।
विज्ञापन

साथ ही नगर निगम को अंडरपास को खोलने से पहले यहां पर गेट लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि फिर कभी तेज बारिश में इस तरह का हादसा न हो। घटना के बाद अंडरपास को लोगों की आवाजाही के लिए पूर्णत बंद कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से अंडरपास के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस दौरान अंडरपास की सफाई कराई गई, लाइटें लगाई गईं, दीवारों में आई दरारों की मरम्मत की गई, जिससे आसपास के क्षेत्र का पानी दीवारों से लीक होकर अंडरपास में न पहुंचे।

रेलवे ओवरब्रिज पर बढ़ा वाहनों का दबाव
पिछले सात दिन से अंडरपास बंद होने के कारण वाहनों का दबाव नीलम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), बाटा आरओबी, सेक्टर-21 को जोड़ने वाले बड़खल आरओबी पर बढ़ गया है। इन दिनों सुबह और शाम के समय भीषण जाम की स्थिति बन रही है। अंडरपास खुलने से ही राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


गेट लगाने का काम लगभग पूरा हो गया। दो दिन सूखने के बाद अंडरपास को लोगों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है। वहीं जांच की पूरी रिपोर्ट जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्य सचिव को भेज दी जाएगी। -आनंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें