फरीदाबाद। एसजीएम नगर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और अमर शहीदों की जय के नारे लगाए। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली आसपास के क्षेत्र से होकर गुजरी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आजादी के लिए किए गए संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जानकारी दी।स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद