फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 93 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के डेबिट कार्ड को बदलकर ठग ने उनके खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर बिल्लौच निवासी सेवाराम ने बताया कि निजी कंपनी में हेल्पर हैं। 22 नवंबर को वह सुबह वाईएमसीए चौक पर स्थित बैंक के एटीएम से 6 हजार रुपये निकालने के लिए गए। पैसे निकलने के बाद वह बूथ से बाहर निकल रहे थे। बूथ के बाहर एक युवक ने उनसे स्टेटमेंट की पर्ची भी निकालने की बात कही। उन्होंने युवक को डेबिट कार्ड दे दिया, लेकिन युवक के प्रयास पर भी स्टेटमेंट की पर्ची नहीं निकली। युवक उनका कार्ड वापस देकर चला गया। कुछ समय के बाद उनके खाते से 93 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो देखा कार्ड उनका नहीं था। बैंक में जाकर पूछा तो पता चला कि किसी दूसरे एटीएम से ठग ने 93000 रुपये निकाल लिए हैं। उन्हाेंने इसकी शिकायत थाना सेक्टर 8 पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें