फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर से तीन युवतियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 15 से 21 वर्ष की तीन युवतियां घर से बिना बताए चली गईं। इनमें 18 और 15 वर्षीय 2 बहनें 15 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकली थीं। दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। दूसरी घटना में ऑटोपिन तिलक नगर निवासी 21 वर्षीय युवती 14 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थी। वह भी वापस नहीं लौटी। मुजेसर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में 16 सितंबर को धारा 127(6) बीएनएस के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें