हथीन। स्थानीय एवीटी स्टाफ पुलिस ने बहीन सेवली रोड से बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रनियाला खुर्द निवासी मुमतयाज ,अनीश एवं नसीम निवासी आलीमेव के रूप में हुई है। आरोपियों से बरामद बाइक होडल से 18 अगस्त को चोरी हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की दस और बाइक बरामद की है। एवीटी स्टाफ प्रभारी विश्वगौरव ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद