फरीदाबाद। हरियाणा कला परिषद के सहयोग से सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप की ओर से तीन दिवसीय थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। नाट्यदीप रंगमंच उत्सव के नाम से यह फेस्टिवल राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में आयोजित किया जाएगा। 24 से 26 अगस्त तक चलने वाले इस उत्सव में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे एक नाटक का मंचन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। उत्सव की शुरुआत 24 अगस्त को गज फुट इंच नाटक के मंचन से होगी, जिसका निर्देशन पुष्कर सागर व अभिषेक राठौर ने किया है। संवाद