फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन दिवसीय गर्ल्स क्रिकेट शृंखला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं को क्रिकेट का मंच देना लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में आज से तीन दिवसीय गर्ल्स क्रिकेट शृंखला शुरू हो रही है। बालिकाओं को क्रिकेट के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 14, 15 और 16 जुलाई को क्रिकेट मैच होंगे। लीग में शहर की सरस्वती क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी मेरठ से आई टीम के साथ भिंड़ेंगी। आयोजक एवं क्रिकेट कोच लक्ष्मण ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्रिकेट के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि तीन मैचों की इस शृंखला में जो टीम दो मुकाबले जीतेगी, उसे लीग का विजेता घोषित किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इस आयोजन से जिले की अधिक से अधिक बालिकाएं क्रिकेट की ओर आकर्षित होंगी और भविष्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।
खिलाड़ियों से बातचीत


मैं पिछले तीन वर्षों से क्रिकेट खेल रही हूं और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुकी हूं। क्रिकेट मेरे लिए जुनून है। -निमिषा


मैं टीवी पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैच देखती हूं तो मुझे प्रेरणा मिलती है। मुझे भारत के लिए क्रिकेट खेलना है। -पायल


प्रतियोगिताओं में खेलने से अपनी खूबियों और कमियों का पता चलता है। इससे अपनी कमजोरियों का पता चलता है।-समीक्षा


यदि लड़कियों को लगातार अवसर और प्रतियोगिताएं मिलें तो वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।-नैंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें