फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

Wed, 27 Aug 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री और फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गणेश जी की पूजा-अर्चना की। ये महोत्सव तीन दिन तक चलेगा। सेक्टर-11 स्थित हनुमान, शक्ति और शनि मंदिर से भगवान गणपति की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित पूरे गोयल परिवार ने बप्पा की मूर्ति को शोभायात्रा के साथ पूजन स्थल, सेक्टर-12 लॉन एंड बैंक्वेट में लाकर स्वस्तिवाचन, मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। गणेश महोत्सव के प्रथम दिन शाम के अंतिम भक्ति आयोजन के रूप में स्वस्ति मेहुल की विशेष प्रस्तुति होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें