फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में गोवंश तस्करी का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन गोवंश को मुक्त कराया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास एक लग्जरी फोर्ड गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि गाड़ी खराब होने पर तस्कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अनजान गाड़ी को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीआईए की टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर तीन गायों को बेरहमी से हाथ-पैर बांधकर रखा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को फिरोजपुर झिरका थाना पहुंचाया। इसके बाद तीनों गोवंश को सुरक्षित छुड़वाकर झिरका गौशाला में भेजा गया। संवाद