फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन कारें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन कारें चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरों ने तीन कारें चोरी कर ली। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उन्होंने सेंट्रो कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 11 बजे जब वह बाहर निकले तो कार गायब मिली। एनआईटी-1 निवासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार घर के सामने खड़ी कर अंदर चले गए थे। रविवार सुबह आठ बजे देखा तो कार नहीं मिली। जवाहर कॉलोनी निवासी अजय अग्रवाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे सेंट्रो कार घर के बाहर गली में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार वहां नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें