संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने तिगांव गांव में भारी नुकसान पहुंचाया। डूंगर मोहल्ले के भूभापुर मोड़ पर बिजली गिरने से तीन भैंस मर गई। भैंस खुले में बंधी थीं, जिस पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि लोग डर के मारे घरों से नहीं निकल पाए। यह घटना राजेंद्र के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।