वाहन चालकों से वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार
फरीदाबाद। बदरपुर बॉर्डर टोल पर वाहन चालकों से वसूली करने के आरोप में यूपी के गोरखपुर के गांव डिंगलपुरा निवासी राजेंद्र, इटावा के गांव डिंबोली निवासी मंगल सिंह और बागपत निवासी प्रवीन उर्फ बब्बर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एक वाहन चालक ने पांच अगस्त को थाना सराय में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया आरोपी अब तक उससे 15 से 20 हजार की वसूल चुके हैं। आरोपी उससे प्रतिदिन 200 रुपये वसूल रहे थे। क्राइम ब्रांच टीम ने तीनों आरोपियों को बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी प्रवीन की बदरपुर बॉर्डर पर ट्रैवल एंड टूर की एजेंसी है। अन्य दोनों आरोपी प्रवीन के पास दो-तीन साल से काम कर रहे हैं। प्रवीन से पुलिस ने 5500 रुपये बरामद किए गए हैं। प्रवीन पर दिल्ली में एक अन्य मामला दर्ज है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद