फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने सूचना के आधार पर 16 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने सेक्टर-48 क्षेत्र से अनीश (26) निवासी बड़खल को अवैध पिस्तौल सहित पकड़ा है। वहीं अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सोतई पुल के पास से सुमित (22) निवासी पर्वतीय कॉलोनी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कैली बाईपास चौक के पास से अरशद अली (22) निवासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ को पिस्तौल सहित दबोचा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद