तीन मेडिकल स्टोर से लाखों का सामान चोरी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ी रोड पर तीन मेडिकल स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के बाद खेड़ीरोड पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों ने पुलिस से नाराजगी जाहिर करते हुए बेहतर सुरक्षा की मांग की है। भारत कॉलोनी में रहने वाले दीपक ने बताया कि खेड़ी रोड पर उनकी अक्ष मेडिकल के नाम से स्टोर हैं। बीती रात चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर काट कर करीब एक लाख रुपये कीमत का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसी रोड पर स्थित शिवा मेडिकल स्टोर से करीब 26 हजार रुपये नकदी समेत कॉस्मेटिक का सामान व रवि कुमार के रतन मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर 16 हजार रुपये का कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। मेडिकल स्टोर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हुई है। चोर एक कार में सवार होकर आए थे। पुलिस मेडिकल स्टोर संचालकों की शिकायत लेकर मामले की छानबीन कर रही है।