संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनखीर चौकी क्षेत्र के सेक्टर-21सी में रविवार तड़के एक फ्लैट में चोरी करने घुसे दो युवकों में से एक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस युवक ने उपचार के दौरान मंगलवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग दम तोड़ दिया। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया था। आरोप है कि दोनों फ्लैट में रखे लैपटॉप बैग से करीब 65 हजार रुपये चोरी कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक आरोपी के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मृतक के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।