फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनएच-3 के बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर के तीन वर्षीय रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार, इस दौरान पीएनबी एनआईटी ग्राउंड, बड़खल, ईएसआई, सैनिक कॉलोनी-3, सैनिक कॉलोनी-4, एसजीएम नगर-ए, गुरुग्राम रोड और पाली क्षेत्र की सत साहेब सोसाइटी की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ेगा। निगम ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें