फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन एनएच-3 पर ट्रांसफार्मर के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सबडिवीजन नंबर-4 के दिल्ली, गली नंबर-1, एसजीएम बी, सैनिक कॉलोनी-1 और मेट्रो फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। सबडिवीजन नंबर-5 के केसी रोड और आईएनडी बीके अस्पताल क्षेत्र के साथ सबडिवीजन नंबर-1 के एनआईटी बस स्टैंड फीडर से जुड़े इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक काम सुबह 10 बजे से पहले निपटाने और बिजली संबंधी अन्य कामों को समय से पूरा करने की अपील की है। निगम के अनुसार रखरखाव कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद