फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाले में गंदगी की भरमार, निगम नहीं दे रहा ध्यान

Mon, 19 Jun 2023 07:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में गंदगी की भरमार, निगम नहीं दे रहा ध्यान एक साल से नहीं हुई सेक्टर-23 के नालों की सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गंदगी से अटे नाले सेक्टर और कॉलोनियों में जलभराव का कारण बन रहे हैं। सोमवार को हुई बारिश के कारण लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बावजूद निगम के अधिकारी अभी भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई विशेष कार्य करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जिले के प्रमुख नालों की सफाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में पिछले साल की स्थिति याद कर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों के मुताबिक करीब एक साल से शहर के नालों और ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालों की सफाई के लिए अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सेक्टर 23 का नाला गंदगी से अटा है, हालात इस कदर खराब हैं कि नाले पर जंगली पौधे उग आए हैं। गंदगी के कारण नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके लिए नाले की सफाई बेहद जरूरी है। नाले के आसपास बड़ी आबादी रहती है। लोगों का कहना है कि एक ओर नाले की सफाई नहीं होती है, वहीं दूसरी ओर नाले पर लगी ग्रील टूट गई है, जिसके कारण लोग अब सनाले में कूड़ा डाल देते हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। निगम के एसई ओमबीर ने बताया कि सभी जोन में सफाई का काम चल रहा है। मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
शहर के नाले गंदगी से भरे हुए हैं। इसका जिम्मेदार नगर निगम है। इसे लेकर जल्द कदम उठाने की जरूरत है।
-सर्वेश कुमार, स्थानीय निवासी।

नगर निगम से क्षेत्र के नालों की सफाई के लिए लिखित में मांग की गई है। अभी तक कोई अधिकारी इस ओर ध्यान देते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं।
-जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें