फरीदाबाद। सेक्टर-27बी स्थित आरएमसी प्लांट में किराये पर चल रहे ट्रक का इंजन कंट्रोल यूनिट (ईसीयू) कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ सात जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा निवासी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-27बी स्थित आरएमसी प्लांट में उनके ट्रक किराये पर चल रहे हैं। इनमें से ट्रक का चालक हरिओम सिंह है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 23 जून की सुबह चालक बिना बताए ट्रक का करीब 70 हजार रुपये कीमत का ईसीयू कार्ड चोरी कर ले गया। इसके बाद वह नौकरी पर नहीं लौटा। संवाद