फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों से तीन पिकअप और एक बाइक चोरी हो गई। डबुआ कॉलोनी में घर के पास खड़ा करीब आठ लाख रुपये का वाहन 10 नवंबर की सुबह गायब मिला। मालिक ने इसे छह नवंबर को खड़ा किया था। संजय कॉलोनी में नौ नवंबर की रात दुकान के बाहर से पिकअप चोरी हुई। सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर से 20 अगस्त को खड़ी पिकअप 30 सितंबर को गायब मिली। वहीं चांदीवाला बाग से नौ नवंबर की रात बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद