पलवल। सेक्टर-2 स्थित सरदार पटेल सोसाइटी में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित धीरज ढल ने बताया कि यह घटना 8 अगस्त की रात घटित हुई, जब उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 15 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। धीरज ढल ने नौ अगस्त को थाना सिटी पलवल में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा, गृह मंत्रालय भारत सरकार, गृह मंत्रालय हरियाणा, डीआईजी हरियाणा, आईजी हरियाणा और एसपी पलवल से गुहार लगाई है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर चोरी हुए सामान को बरामद कराया जाए इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ गई है । संवाद