फरीदाबाद। मकान और दुकान से चोर मोबाइल, सिगरेट की डिब्बियां व नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसजीएम नगर निवासी राहुल ने बताया कि भाई चंदन, ताऊ के बेटे रोहित के साथ किराये के कमरे में रहता है। छह की रात को करीब 12 बजे वह कमरे की छत पर बात करने के लिए चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद वह कमरे में पहुंचे तो उनके चार मोबाइल, फोन के कवर में रखा राहुल का आधार कार्ड और 2500 रुपये गायब थे। वहीं, डबुआ कॉलोनी निवासी अनिल कुमार की डबुआ चौक पुरानी मंडी चौक पर दुकान है, जहां से चोर छह सितंबर की रात को सामान चोरी करके ले गए। चोर 103 सिगरेट की डिब्बियां और 25 हजार रुपये ले गए। ब्यूरो