फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवकों ने मारपीट कर ट्रैक्टर को लगाई आग

Sat, 05 Aug 2023 07:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव रायपुर में एक ट्रैक्टर को कुछ युवकों ने आग लगा दी। आग लगाने से पहले आरा मशीन पर काम करने वाले व्यक्ति व उसके मजदूर के साथ मारपीट भी की। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव अल्लीपुर थाना तिगांव निवासी कल्लू ने बताया कि गांव रायपुर में वह आरा मशीन पर काम करता है। 4 अगस्त की रात 8:30 बजे गांव अल्लीपुर से वह आरा मशीन पर आया। जैसे ही वह पहुंचा तो कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह खेतों में भाग गया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी आरा मशीन के पास खड़े ट्रैक्टर को आग लगा दी। उनके पड़ोसियों ने आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके पास मजदूरी करने वाले मलखान के साथ भी मारपीट की। थाना छायंसा प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि उन्होंने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें