फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: आतिशबाजी करने से मना किया तो परिवार के साथ युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सगाई में आए युवकों ने परिवार के साथ की मारपीट, डीजे पर डांस के साथ चल रही आतिशबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी में दोनों युवकों की सगाई में आतिशबाजी करने की वजह से पड़ोसी के घर में आग लग गई। पड़ोसी ने जब युवकों को आतिशबाजी करने से मना किया तो उन्होंने पड़ोसी के साथ मारपीट की। मारपीट में महिला सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 10 बजे पड़ोसी विनोद के दो लड़कों की सगाई थी। उनके घर के सामने डीजे लगा हुआ था। उस पर कुछ लड़के नाच रहे थे और कुछ लड़के डीजे के पास आतिशबाजी कर रहे थे। रात को साढ़े ग्यारह बजे अचानक से उनके घर में पटाखे की चिंगारी आकर दरवाजे के पर्दे में लग गई। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने मिलकर आग को बुझाया। आग को बुझाने के बाद डीजे पर नाच रहे युवकों को कहा कि पटाखे मत जलाओ। पटाखे की चिंगारी से उनके घर के पर्दे में आग लग गई थी। इसी बात को लेकर डीजे पर नाच रहे युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उनके चाचा आशीष जैन, अंशुल जैन, लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट करने वाले युवकों में मोहित, अरविंद, आकाश व अन्य पांच लड़के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें