संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में कूड़ा उठाने का काम अब नगर निगम नहीं करेगा। इसके लिए निजी कंपनी को काम सौंपा जाएगा। कंपनी खत्तों से कूड़ा उठाकर निस्तारण केंद्रों तक पहुंचाने का काम करेगी। यह कार्य तीन महीने के लिए दिया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय ने बताया कि उनकी ओर से निविदा जारी कर दी गई है। यह कार्य 3 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।