फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह की बारिश से शहर का मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश ने निवासियों को गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन दोपहर बाद फिर से बादल छा गए। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और दिन में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें