संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। 225 करोड़ रुपये की लागत की बल्लभगढ़-मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना अब विजिलेंस विभाग की जांच के दायरे में आ गई है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं और स्वीकृत मानकों से नहीं हो रहे काम की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने अस्पताल रोड के समीप निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया, निर्माण सामग्री का अवलोकन किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।