फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराई गाड़ी

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास ग्रील से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह इको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकरा गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, इको दिल्ली से पांच सवारियों को लेकर फरीदाबाद आ रही थी। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें