फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार का शीशा तोड़कर बैग चुराया, ऑटो भी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों के सीजन में चोरों के गैंग भी शहर में पूरी तरह से सक्रिय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादियों के सीजन में चोरों के गैंग भी शहर में पूरी तरह से सक्रिय हैं। एक ही दिन में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। चोरों ने शादी समारोह में आई एक महिला की गाड़ी के शीशे तोड़कर बैग चोरी कर लिया। एक अन्य मैरिज हॉल के सामने से चोर ऑटो चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले मामले में एनएचपीसी चौक स्थित एक मैरिज हॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर बैग चुराकर ले गए। नई दिल्ली स्थित छतरपुर निवासी मोनिका सिंह ने सेक्टर 31 थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को एक दोस्त की शादी में एनएचपीसी आई थी। मैरिज हॉल के बाहर कार खड़ी कर वह समारोह शामिल होने चली गई। समारोह समाप्त होने के बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि किसी ने उनकी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चुरा लिया है। बैग में लैपटॉप व अन्य कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर रोड स्थित एक मैरिज हॉल के बाहर से चोर ऑटो चुराकर ले गए। पीड़ित कफील सलमानी ने थाना खेड़ी पुल में दी शिकायत में बताया कि वह जीवन नगर पार्ट-दो में परिवार के साथ रहता है। 17 फरवरी की रात वह अपने ऑटो में सवार होकर परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। ऑटो मैरिज हॉल के बाहर खड़ा कर वह परिवार सहित अंदर चला गया। वापस आने पर देखा कि चोर ऑटो चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें