फरीदाबाद। दिल्ली में आयोजित हो रहे ओरिएंटल फुटबॉल कप में जिले की महिला टीम 13 जुलाई को अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए टीम की खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। फरीदाबाद की टीम ने टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में नेवी स्कूल को 5-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी। इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अब दूसरे मैच में टीम का सामना वसंत वैली की मजबूत टीम से होगा। वसंत वैली भी अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, जिससे दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। टीम के कोच और प्रबंधन को भरोसा है कि लड़कियां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराएंगी। संवाद