फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरज के तेवर गर्म, आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकांश लोग दोपहर के समय घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं। केवल जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले, जबकि सड़कों पर भीड़ सामान्य से काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने बताया कि आज और शनिवार को बरसात होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि धूप के समय लंबी घुमंतू गतिविधियों से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें