फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में एक सिगरेट के पैसे मांगने पर शराब के नशे में आए चार युवकों ने दुकानदार को जमकर पीट दिया। लाठी-डंडों से हमला करने से दुकानदार तेजपाल का सिर फट गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर सेक्टर-आठ स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित दुकानदार तेजपाल के भाई नेत्रराम ने बताया कि वह न्यू पब्लिक स्कूल सीकरी में चौकीदारी करता है। पास ही वह अपने परिवार के साथ रहता है। जहां उसके छोटे भाई तेजपाल ने परचून की दुकान कर रखी है। मंगलवार रात शराब के नशे में आए कुछ युवकों ने सिगरेट ली। इसके पैसे मांगने पर युवकों ने तेजपाल के साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे नेत्रराम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावर दुकान के गल्ले में रखे करीब 2500 रुपये लूट कर ले गए। उन्होंने सीकरी के नगला जोगियान के रहने के वाले सौरभ, कर्मबीर रोहित बादल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें