फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब दस साल पीछे तक होगी सड़क घोटाले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विपुल गोयल बोले- जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही होगी तय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में घटिया सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े प्रशासनिक जांच अभियान का रूप लेता दिखाई दे रहा है। नगर निगम द्वारा आठ इंजीनियरिंग अधिकारियों को नोटिस जारी करने के बाद अब हरियाणा सरकार भी मामले में सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने साफ कहा है कि सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ियों की विस्तृत जांच कराई जाएगी और पिछले करीब 10 वर्षों के दौरान हुए कार्यों की भी समीक्षा होगी। जिस अधिकारी के कार्यकाल में सड़क निर्माण में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी सामने आएगी उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने भी नगर निगम अधिकारियों को सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर घेरा था। इसके बाद निगम प्रशासन ने कई सड़कों की जांच कराई जिसमें बड़खल क्षेत्र, सेक्टर-45, वार्ड नंबर-8 और एनएचपीसी चौक से दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा लिंक रोड तक बनी सड़कों में गंभीर खामियां सामने आईं। अब इस पूरे मामले में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक-दो परियोजनाओं तक सीमित मामला नहीं है बल्कि बीते वर्षों में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर व्यापक शिकायतें सामने आ रही हैं। इसलिए यह देखा जाएगा कि किन अधिकारियों की निगरानी में कार्य हुए किस स्तर पर तकनीकी मानकों की अनदेखी हुई और निर्माण एजेंसियों को किस आधार पर भुगतान जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें