फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-2 की समस्याओं को अधीक्षक अभियंता के सामने रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-2 में आरडब्ल्यूए प्रोग्रेसिव के पदाधिकारियों ने बुधवार को सेक्टर की विभिन्न समस्याओं को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण परिमंडल के अधीक्षक अभियंता संदीप दहिया के साथ बैठक की। यह जानकारी आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। इसमें आरडब्ल्यूए प्रधान जगदीश अधाना, कोषाध्यक्ष एसपी त्यागी और सहसचिव जगदीश प्रभाकर भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर में पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर अधीक्षक अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सेक्टर-2 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसके निर्माण के बाद पानी की समस्या में काफी हद तक सुधार होगा। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर में 30 बेड के अस्पताल का शीघ्र निर्माण कराने, बल्लभगढ़ से सेक्टर-2 की ओर आने वाली सड़क का निर्माण कराने व तिगांव से सेक्टर-2 को जोड़ने वाली सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग भी उठाई। इसके अलावा पार्कों के रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का मुद्दा भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें