फरीदाबाद। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। इसका सीधा प्रसारण सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल के कक्ष संख्या-603 में शाम 4:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि चयनित प्रतिभागी और संबंधित अधिकारी इस संवाद में शामिल होंगे। ब्यूरो