फरीदाबाद। अदालत से समन, वारंट और इश्तहार जारी होने के बावजूद पेश नहीं होने पर मुजेसर थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है।पुलिस ने सात नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सुरजीत के खिलाफ 29 अगस्त 2021 को मुजेसर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज था। मामले की सुनवाई फरीदाबाद की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में थी। 18 दिसंबर 2025 को सुनवाई के दौरान आरोपी पेश नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने नई प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद