फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पोखर वाले ने 52 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दशहरा मैदान पर बुधवार को पोखर वाले ने विक्ट्री राइडर को 52 रन से हराया। टी-20 मैच में पोखर वाले की टीम ने 18 ओवर में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। गौरव शर्मा ने 52, जय नेगी ने 39 और तन्मय ने 20 रन बनाए। विक्ट्री राइडर की ओर से लकी, धीरू, सनी और जयंत ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में विक्ट्री राइडर की टीम 153 रन पर सिमट गई। अर्जुन ने 38, धीरू ने 27 और नितिन ने 23 रन की पारी खेली। पोखर वाले के हिमांशु और गौरव ने तीन-तीन, दीपांशु और जय ने दो-दो विकेट चटकाए। गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें