अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काॅलोनियों व गांवों में पदयात्रा निकाला। उन्होंने कहा कि लोगों को जनसंवाद नहीं विकास चाहिए। पूर्व विधायक तिगांव क्षेत्र की कई काॅलोनियों में पदयात्रा निकाली और उनकी समस्याएं जानीं।
पदयात्रा विनायक हॉस्पिटल अगवानपुर से शुरू होकर विभिन्न काॅलोनियों से होकर गुजरती हुई तिलपत गांव मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पूर्व विधायक ललित नागर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में टूटी सड़कों, ओवरफ्लो सीवरेज, गंदगी से भरी नालियां आदि का बारीकी से अध्ययन किया। जगह-जगह लोगों ने नागर को बताया कि वह टूटी सड़कें, गलियों में खड़जें न होने, सड़कों पर भरे पानी से तो परेशान हैं ही, साथ ही साथ फैमिली आईडी में करेक्शन करवाने, प्रापर्टी आईडी बनवाने में हो रही दिक्कतों के अलावा वृद्धावस्था, विकलांग व विधवा पैंशन बनवाने में हो रही समस्याओं से भी ग्रस्त है। समस्याओं को लेकर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। पूर्व विधायक ललित नागर ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौ सालों से जनता समस्याओं से ग्रस्त थी, तब भाजपाइयों ने कोई सुध नहीं ली, अब जब चुनाव नजदीक आ रहे है तो जनसंवाद के माध्यम से लोगों के बीच जाकर झूठे विकास का राग अलाप रहे हैं।
इस मौके पर उदयराम, शंकर, सुंदर नेताजी, ब्रह्म प्रधान, लवकुश मिश्रा, मेघनाथ सिंह, राजकुमार शर्मा, किशन दत्त शर्मा, अशोक रावल, बाबूलाल, सत्य प्रकाश, अमरनाथ झा, जय नारायण पंडित, अखिलेश शर्मा, मुकुटपाल, प्रीती देवी, संतोष देवी, ज्योति देवी, बिमला देवी, सुनीता देवी, अंगूरी देवी, बबीता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।