फरीदाबाद। जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के दो नए मामलों की पुष्टि की है। अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सैनिक कॉलोनी से 25 वर्षीय पुरुष और एनएचपीसी कॉलोनी से 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अबतक 26 लोग कोरोना मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के 28 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल जाकर कोरोना की जांच कराई। इसमें दोनों मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा हुआ है। वहीं, सभी मरीजों के परिजनों की भी कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी को घर पर रहकर आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं। संवाद