फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगमायुक्त ने पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष अभियान एक पौधा मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद में भी पौधरोपण किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए निगम आयुक्त ने भी पौधरोपण किया। बृहस्पतिवार को एफआईए फरीदाबाद की तरफ से बाटा रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा मुख्य अतिथि पहुंचे और पौधरोपण किया। इस मौके पर उद्योगपति बीआर भाटिया सहित संस्था के सभी उद्योगपति सदस्यगण मौजूद रहे। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि सभी नागरिकों को बरसात के इस मौसम में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए ताकि हम सभी मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ बना सकें और मानव जीवन के लिए उपयोगी ऑक्सीजन को संजोकर रख सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें