फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सीएम के नहीं आने पर विधायक भी नहीं पहुंचे

Wed, 31 May 2023 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-9 लोगों में दिखी नाराजगी
विज्ञापन

-मंडलायुक्त ने सुनीं लोगों की शिकायतें, 6 का हुआ निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हाल में बुधवार जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में 11 मामले आए। इसमें 6 मामलों का निपटारा हुआ।समस्याओं से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद के लोग बैठक में नहीं पहुंचे। सीएम के बैठक में नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखी। ऐसे में बैठक में विधायक भी नहीं पहुंचे।





मंडलायुक्त विकास यादव की अध्यक्षता में बुधवार शाम 4 बजे जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रखी गईं कुल 11 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि 5 शिकायतें पेंडिंग रखी गई हैं। इनमें से 2 शिकायतें पुरानी थीं और 9 नई शामिल की गईं। सेक्टर-62 निवासी योगेश शर्मा की शिकायत एनएचएआई और एचएसवीपी विभाग से संबंधित है। जीवन नगर निवासी पंकज निवासी मकान नंबर 752, की शिकायत बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित है। गांव बसंतपुर निवासी देशराज, ग्रामवासी चौधरी मोहल्ला सीही गांव, ब्राह्मणवाड़ा निवासी शीला शर्मा निवासी और डबुआ कॉलोनी निवासी विजय कुमार सहित अन्य ने विभागों के खिलाफ शिकायतों को रखा। लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान के आदेश दिए गए। बैठक में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एडीसी अपराजिता, डीसीपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम पंकज सेतिया सीटीएम अमित मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





10 दिन बाद भी हो सकती थी मीटिंग



जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल करते हैं। अधिकारियों के हाथ में बैठक की जिम्मेदारी सौंपने से लोगों में नाराजगी है। प्रत्येक बैठक में लोग ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार नहीं पहुंचे। ग्रेटर फरीदाबाद निवासी सतिंद्र दुग्गल ने बताया कि बैठक का आयोजन 10 दिन बाद किया जा सकता था, इससे पहले भी 2 महीने तक बैठक का समय बढ़ाया गया है। अधिकांश शिकायतें अधिकारियों के खिलाफ है, उन्हें ही सुनने की पावर दी गई है, जिससे लोग खफा होकर नहीं पहुंचे। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम बेंच में हरेरा की सुनवाई व हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मांग को रखना था, जिस पर केवल सीएम फैसला ले सकते हैं। ग्रेफ निवासी प्रफुल्ल शर्मा और अरूण भारतीय सहित अन्य ने बताया कि जिसके खिलाफ शिकायत है, सुनने की जिम्मेदारी देकर लोगों के साथ मजाक किया गया है। बैठक में सांसद कृष्णपाल गुर्जर व एक भी विधायक नहीं पहुंचे, सीएम के साथ वह भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं, लेकिन इस बार किसी के नहीं पहुंचने से लोग खफा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें