फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला कर बदमाशों को छुड़ाया, दो पुलिसकर्मी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नूंह जिले के पुन्हाना में चोरी के वाहन खरीदने के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो भाइयों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपियों को छु्ड़ा लिया। हमले में क्राइम ब्रांच के कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। दो गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम थाना सूरजकुंड में दर्ज ट्रैक्टर-ट्राली लूट मामले की छानबीन करते हुए बुधवार शाम नूंह जिले के पुन्हाना कस्बे में गई थी। सूचना मिली थी कि गोकुलपुर गांव निवासी दोनों भाई अजरुद्दीन और जहीर चोरी के वाहन खरीदते हैं। क्राइम ब्रांच की दो गाड़ियों में 11 पुलिसकर्मी आरोपियों के गांव पहुंच गए और घर पर दबिश दी। पुलिस की टीम आरोपी अजरुद्दीन को गाड़ी में बिठाने गई, तभी आरोपियों के परिजनों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। हमलावरों की संख्या काफी ज्यादा थी। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और पुलिस टीम पर लाठी डंडे बरसा दिए। घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। हवलदार कायम खान और एएसआई नवीन के सिर में गहरी चोट आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआई जलालुद्दीन ने पुन्हाना थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले भी सामने आते रहे हैं मामले
बदमाशों द्वारा पुलिस पर हमले के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बल्लभगढ़ छांयसा इलाके में रेती चोरी रोकने पर कई बार खनन माफियाओं ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की है। नूंह में ही खनन माफिया को रोकने गए डीएसपी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। थाना सूरजकुंड इलाके के गांव अनंगपुर में शराब तस्कर को पकड़ने गई टीम पर पथराव कर तस्कर को छुड़ा लिया गया था। साल 2021 में मेवात में साइबर अपराधी को पकड़ने गई साइबर थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। खुद को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी के नीचे एक ग्रामीण के आ जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियां फूंककर रोड जाम कर दिया था और पुलिस टीम के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज करा दिया था। सेक्टर-58 व धौज थाने में कई गो तस्करों के खिलाफ पुलिस पर फायर करने व गाड़ी छीन लेने के केस दर्ज हैं।
-
एसपी नूंह से इस मामले में बातचीत की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए टीमें लगी हुई हैं।
-विकास अरोड़ा, आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें